3D ऑडियो में कुछ खास effects डाले जाते हैं, जिनकी वजह से जब आप 3D ऑडियो को Headphones की सहायता से सुनते हैं, तो आपको ऐसा लगता है कि गाना आपके कानों के आस पास घूम रहा है.

ऐसा भी एहसास होता है कि गाना गाने वाला इंसान आपके सामने खड़ा होकर स्टेज पर गा रहा है.

अगर आप 3D ऑडियो का अनुभव करना चाहते हैं, तो आपका Headphones को लगाना जरूरी है.

8D ऑडियो क्या है?



8D ऑडियो का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है, क्योंकि इसमें गाना सुनने के दौरान आप दूसरी दुनिया में खो जाते हैं. इसमें 8 दिशाओं से आवाज आती है जिसका अनुभव लिख पाना मुश्किल है.

YouTube पर ‘8D Songs’ सर्च करने पर पूरी लिस्ट आपके सामने होगी. आप इन गानों का लुत्फ उठाइए. इन गानों को सुनने का बहुत ही अलग अनुभव होता है. अगर आप ओपन स्पेस में इसे सुनते हैं तो अनुभव कुछ और होगा. इसके लिए आपके पास स्पेशल हेडफोन या ईयर-फोन की जरूरत नहीं है. आप कितना भी हाई वॉल्यूम में गाना क्यों न सुन रहे हों, आपको न्वाइज (हल्ला) फील नहीं होगा. कानों को सुकून मिलता है. आप यह फील कर सकते हैं कि आवाज 360 डिग्री से आ रही है. एक गाने में जितने भी जितने इंस्ट्रूमेंट (वाद्य यंत्र) इस्तेमाल किए गए हैं, आप सभी आवाजों को महसूस कर सकते हैं.

8 डाइमेंशन होने की वजह से आपको महसूस होगा कि साउंड जहां से जेनरेट हुई है, वहां से आ रही है. यहां अलग-अलग आवाजों के लिए अलग-अलग डाइमेंशन मौजूद हैं, जिसकी वजह से सुनने का अनुभव अलग होता है. 8D साउंड वर्चुअल रिएलिटी (Virtual reality) को अलग अनुभव कराता है. इसमें साउंड का पेनेट्रेशन और ओरिजिन साफ-साफ पता चलता है. गाना सुनने के दौरान आपका दिमाग साउंड के साथ एडजस्ट करता हुआ महसूस होता है. यूट्यूब पर 8D गाने की कमी नहीं है. इसे सुनने का अनुभव कैसा होता है, इसे आप सुनकर बेहतर अंदाजा लगा सकते हैं. लेकिन, इंटरनेट पर ऐसे गानों को बहुत तेजी से पसंद किया जा रहा है.

देखिए 3D और 8D ऑडियो के गाने सुनने पर कानों में कोई दिक्कत नहीं होती।

फिर भी वो ऑडियो है कानों पर असर तो जरूर करेंगी पर अच्छे क्वालिटी के इयरफोंस, हेडफोन्स और स्पीकर के इस्तेमाल से कानों पर ज्यादा असर नहीं करेंगी। रही बात की आप कितनी देर तक गाने सुनते है। आप ज्यादा देर तक सुनेंगे तो ज्यादा असर पड़ेगा।


www.techniquestarkomal.blogspot.com