इसका जवाब हां भी है और ना भी
सबसे पहले Dark Mode के बारे में समझते हैं
इमेज सोर्स - गूगल तथा pixellab के द्वारा एडिट
क्यों कि Dark Mode स्पेशली बैटरी बचाने के लिए नही बल्कि आपकी आंखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को कम करने के लिए होता है।
अगर आप रात के समय मे अपने फ़ोन को ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो मोबाइल की डिस्प्ले से निकलने वाली हानिकारण तेज़ रोशनी आपकी आंखों के लिए काफी नुकसानदायक होती है और इस से आप अपनी आंखों में काफी ज्यादा थकावट भी महसूस करते हैं।
अगर आपके फ़ोन में Dark Mode है तो इसकी Black Theme की वजह से आपकी आंखों पर ज़ोर नही पड़ता ओर इस वजह से ये आंखों के लिए काफी सुरक्षित है।
अब बात करते हैं Battery बचत की
देखिए अभी फिलहाल बाजार में 2 तरह की मोबाइल डिस्प्ले उपलब्ध है।
- LCD Technology वाली डिस्प्ले
- LED Technology वाली डिस्प्ले
LCD Technology वाली डिस्प्ले पुरानी टेक्नोलॉजी की डिस्प्ले मानी जाती है जैसे TFT, IPS आदि। इन डिस्प्ले में सभी कलर्स की तरह Black कलर को बनाने के लिए भी Pixel को बैटरी की मदद की जरूरत पड़ती है।
आसान भाषा मे समझें तो LCD से बनने वाली डिस्प्ले में सभी Pixel को सभी कलर्स के लिए बैटरी की जरूरत पड़ती है।
LED Technology वाली डिस्प्ले LCD के मुकाबले नई टेक्नोलॉजी की मानी जाती है तथा ये LCD के मुकाबले बैटरी कम खर्च करती है, साइज में पतली होती है, टच फ़ास्ट काम करता है, धूप में ज्यादा Bright होती है, तथा Color Contrast भी LCD मुकाबले 100 गुना ज्यादा होती है।
LED Technology से बनने वाली डिस्प्ले कुछ इस प्रकार से है जैसे AMOLED, OLED, SUPER AMOLED, DYNAMIC AMOLED आदि।
अब बात करते हैं बैटरी खपत की तो LED Technolgy से बनने वाली डिस्प्ले में Black Color को बनाने के लिए Display के Pixel को काम करने की जरूरत नही पड़ती, क्यों कि उनका वास्तविक कलर Black ही होता है।
इसलिए अगर आपके पास LED Display वाला कोई फ़ोन है और उस डिस्प्ले में जहां कहीं भी आपको Black Color नज़र आरहा है तो समझ लीजिए हक़ीक़त में Display पर उतनी जगह के Pixel Switched Off है, ओर वो बैटरी को खर्च नही करते।
जहां LCD वाली डिस्प्ले में Black Color के लिए Pixel को काम करना पड़ता है वहीं LED से बनने वाली डिस्प्ले में Black Color के लिए Pixel को काम नही करना पड़ता ओर असल मे वो Switched Off होते हैं।
अब आप खुद समझ गए होंगे कि अगर आप अपने फ़ोन में Dark Theme इस्तेमाल करते हैं तो आपके फ़ोन की Battery कम खर्च होगी या ज्यादा ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके फ़ोन में कोनसी टेक्नोलॉजी वाली डिस्प्ले है।
उम्मीद करता हूँ आपको ये जवाब पसंद आया होगा । भविष्य में आपको इस तरह की और भी जानकारी चाहिए तो आप हमारे ब्लॉगhttps://techniquestarkomal.blogspot.com को फॉलो करें। बहुत बहुत धन्यवाद|
कोमल सिंह

0 Comments